सराफा व्यापारियों ने नवागत SDM सुनील जायसवाल से व्यावसायिक मुद्दों पर की चर्चा

सैलाना नगर के सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन
अध्यक्ष दिनेश सोनी के नेतृत्व में नवागत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील जायसवाल से मुलाकात कर विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्राफा व्यवसाय से जुड़े विषयों सहित नगर के विकास एवं व्यापारिक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव और समस्याओं से अवगत कराया।

एसडीएम जायसवाल ने सभी व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनी और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के ओमप्रकाश सोनी, मनीष ग्वालियरी, महेंद्र ग्वालियरी, जितेंद्र रांका, नितेश सोनी, विनोद पाटीदार, कुश मेहता, निरंजन कसेरा, अवि संघवी, शिवकुमार सोनी एवं प्रेम चंडालिया सहित सराफा व्यापारीयों ने जायसवाल का स्वागत किया।

Author: News Mp 24
Post Views: 111







