अवैध MCX ट्रेडिंग में करोड़ों के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में अनेक प्रतिष्ठित नाम

SHARE:

रतलाम जिले की सरवन थाना पुलिस ने अवैध MCX ट्रेडिंग और उससे जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही
करते हुए गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी के मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन, कई फर्जी आईडी और व्यापक ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है ।पुलिस अब पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

SDOP नीलम बघेल


जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 को सैफी नगर, रतलाम निवासी दिव्यांश उर्फ छोटू सोनी ने थाना सरवन में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरवन निवासी आदित्य सोमानी ने MCX ट्रेडिंग के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की और बाद में उससे करीब एक करोड़ रुपये की मांग की। शिकायत की जांच के बाद थाना सरवन में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में थाना सरवन पुलिस द्वारा
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी आदित्य सोमानी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किया। प्रारंभिक तकनीकी जांच में मोबाइल से कई अलग-अलग आईडी संचालित होना सामने आया। जिनके माध्यम से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन MCX ट्रेडिंग और वित्तीय लेनदेन किए जाने के संकेत मिले हैं।
पुलिस द्वारा की गई अब तक की जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।
शुरुआती जांच में सरवन, सैलाना, रतलाम, महिदपुर, उज्जैन और मंदसौर क्षेत्र के कुछ व्यापारियों की संभावित संलिप्तता के संकेत भी मिले हैं।जिसकी गहन जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी।

अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन


जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी ने मोबाइल से कुछ महत्वपूर्ण डेटा डिलीट करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मोबाइल को डिजिटल फोरेंसिक जांच और डाटा रिकवरी के लिए साइबर विशेषज्ञों के पास भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बैंक खातों, ऑनलाइन भुगतान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।
पूरे मामले में अभी विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, प्रधान आरक्षक गजेन्द्रसिंह झाला, प्रधान आरक्षक सूर्यपाल सिंह, आरक्षक हिम्मत सिंह तथा साइबर टीम के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा और आरक्षक विपुल भावसार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई