
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा विवेक सिंह राठौर के पर्यावरण या अन्य जनहित में उत्कर्ष कार्य करने पर स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र तथा 50 हजार रुपए राज्य स्तर पर वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया।
कुशा भाऊ ठाकरे सभागृह भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राठौड़ को उनके परिजन सहित सम्मानित किया।
समारोह में राठौर की पंचम पुस्तक धरती के आंचल में सुरक्षित मानव जीवन का पर्यावरण वनराज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव अशोक बागवान, महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी की मौजूदगी में विमोचन किया गया।

इस अवसर पर विवेक सिंह राठौर के साथ आए सावित्री देवी,पुष्पेंद्र कुंवर, महेंद्र पाल सिंह,कुमुद, ऋतंभरा,नवराज सिंह शक्तावत तथा पर्यावरण मित्र शुभम सिंह सिसोदिया, गोवर्धन लाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, अतुल कुमार, कमला शंकर पाटीदार, कृष्ण चंद पटेल, श्रीपाल पाटीदार,का परिचय मुख्यमंत्री से करवाया गया।




