भीषण गर्मी में अधिकारी एसी में विधायक ने नाबालिग चालक को गिट्टी से भरा डंपर पकड़ा

SHARE:

सैलाना/रावटी

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में माही नदी के विभिन्न प्वाइंटों पर लगातार जारी अवैध रेत उत्खनन और गिट्टी-मिट्टी के अवैध परिवहन को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे है। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक ने रावटी थाना क्षेत्र के गांव घटालिया में गिट्टी-चूरी से भरे एक डंपर को रोककर बड़ी कार्रवाई की।
पकड़े गए डंपर का नंबर MP14 ZX 7298 बताया जा रहा है। डंपर को रोकने पर पता चला  कि इसे एक नाबालिग बालक चला रहा था और इसके पास न ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज  मिले। विधायक डोडियार द्वारा की गई इस कार्यवाही के  बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आरोप लगाया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र में रात-दिन अवैध खनन और अवैध परिवहन का खेल जारी है और यह सब खनिज विभाग के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों की लापरवाही और तेज रफ्तार डंपरों से आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रावटी तहसीलदार वंदना किराड़े और खनिज विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। विधायक ने प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भारत आदिवासी पार्टी के नेता चंदू मईड़ा भी साथ थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24