ठिकरिया में पीएम श्री हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष की सौगात विधायक डोडियार ने किया भूमि पूजन

SHARE:

बाजना। रतलाम जिले के जनजातीय क्षेत्र बाजना में विद्यार्थियों के आधारभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में  विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा ठीकरिया गांव स्थित पीएम श्री हाई स्कूल के अतिरिक्त भवन का भूमिपूजन किया गया। अतिरिक्त कक्ष की लागत राशि 16 लाख 30 हज़ार रुपये है। हाई  स्कूल परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बाप पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र खराडी, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु चारेल, उपाध्यक्ष रामा दामा, संगठन मंत्री बालचंद्र मैडा, स्कूल प्राचार्य भारत टांक, प्रकाश खराडी, राहुल, केशव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद थे।आसपास के गाँवों के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस कार्य को लंबे समय से चली आ रही क्लास रूम समस्या के समाधान के रूप में देखा और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों सहित अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यों से न केवल सुविधा मिलेगी वरन बच्चों को भी पढ़ाई में सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने इसे  विकास की नई दिशा के रूप में देखा।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई