युवाचार्य श्री महेंद्रऋषि जी का खाचरोद में भव्य मंगल प्रवेश

SHARE:

खाचरोद से ऋतुराज बुड़ावन वाला की रिपोर्ट


राष्ट्रसंत प.पू. गुरुदेव १००८ आचार्य सम्राट श्री आनंदऋषि जी म.सा.के सुशिष्य, श्रमण संघीय आचार्य ध्यानयोगी पूज्य डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती श्रमणसंघीय युवाचार्य गुरुदेव पूज्य श्री महेन्द्रऋषि जी म.सा.श्री हितेन्द्रऋषिजी, धवलऋषिजी, महकऋषिजी आदि ठाणा का  खाचरौद की पुण्यधरा पर नाकोड़ा मंदिर नागदा रोड से सांयकाल 4 बजे भव्य मंगल प्रवेश हुआ। समग्र जैन समाज के पदाधिकारियों के साथ ही उपप्रवर्तिनी पूज्य श्री मालव किर्ती पूज्य श्री किर्ती सुधा जी म.सा. एवं उपप्रवर्तिनी पूज्य श्री दिव्य ज्योतिजी म.सा. “अर्पणा” मधुर व्याख्यानी प. पूज्य श्री सुचेता जी महाराज साहब आदि ने गोपाल मंदिर चौराहे पर युवाचार्य श्रीजी की अगवानी की। 

अन्नपूर्णा मार्ग पर रोचक वक्ता परम पूज्य श्री संदीप मुनिजी खाचरौद गौरव तपस्वीराज पूज्य श्री अभय मुनिजी म.सा.सहित अनेक संत-सतियों ने गुरुदेव की अगवानी की। दीप्ती बरड़िया, लब्धि संचेती, संध्या संचेती, एश्वी बरड़िया,बेला बंम, मनोज श्रीश्रीमाल, राकेश चंडालिया, ऋतुराज बुड़ावनवाला, एवं छोटे छोटे बच्चों बच्चियों के मुख से गुंजायमान गगन भेदी जयकारों के साथ चबूतरा चौराहा, जवाहर मार्ग, अनंत नारायण मंदिर चौराहा, गणेश देवली होते हुए जुलूस महावीर भवन पहुंचा,जहां पर संत श्री को स्थानक भवन में विराजने की आज्ञा राजेंद्र केराफ ने दी।

खाचरौद के श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री ऋतुराज बुड़ावनवाला ने बताया कि श्री स्थानकवासी जैन समाज खाचरौद द्वारा 28 मार्च को श्रमणसंघ के आचार्य सम्राट पूज्य श्री आनंदऋषिजी म.सा. की 34 वीं पुण्यतिथि जप-तप के साथ मनाई जा रही हैं, जिसको अपनी निश्रा प्रदान करने के लिए परम पूज्य युवाचार्य श्री महेंद्रऋषि म.सा. अपने शिष्य मंडल के साथ खाचरौद पधारे हैं। युवाचार्य जी के द्वारा धर्मसभा के संबोधन के पश्चात महासती संयम प्रभाजी, मधुबालाजी अनुपम शीला जी पुण्यशिलाजी,श्री प्रशम प्रभाजी, आदि अनेक सतियों ने युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी म.सा. साहब के दर्शन कर वंदन किया।

उल्लेखनीय है कि आचार्य भगवंत पूज्य श्री उमेश मुनिजी म.सा.”अणु” के सुशिष्य श्री जिनेन्द्रमुनि जी म.सा. के अज्ञानुवर्ती अनेक प्रमुख संतों के सानिध्य में 11 मार्च से लगभग 60 संत सतियों की पढ़ाई के लिए एक धार्मिक शिविर “गुरुकुल” का बड़ा आयोजन खाचरौद में आयोजित किया गया है , जो 11 अप्रैल तक चलेगा। युवाचार्य श्री की अगवानी में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा, स्थानकवासी श्रीसंघ अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, सचिव महेंद्र चंडालिया, मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष माणकलाल नांदेचा,नरेश नागदा,संतोष बरखेड़ा वाला,श्रेणिक खेमसरा,दिलीप बुपक्या, सुशील बुपक्या,संजय दलाल, पारस संचेती,नरेन्द्र गुरु, अभय बरड़िया, अजीत भटेवरा, सुशील भटेवरा सहित महिलाएं, युवतियां एवं बच्चे तथा महिला मंडल की सदस्यों सहित अपार जनसमुदाय चल-समारोह में शामिल था। इस अवसर पर लीमडी, उज्जैन, नागदा, उन्हेंल सहित अनेक जगहों के धर्मालुजन उपस्थित थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई