मानसिक स्वास्थ्य कल्याण के लिए योग ध्यान और प्राणायाम विद्यार्थियों का तनाव कम होगा

SHARE:

सैलाना।शासकीय महाविद्यालय मे योग, ध्यान प्राणायाम एवम तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला  का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग, ध्यान एवं प्राणायाम की प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप जानकारी  महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी  रक्षा यादव द्वारा देते हुए अभ्यास करवाया गया। राष्ट्रीय कार्यबल (NTF) के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण हेतु महाविद्यालय में  तनाव प्रबंधन पर हाइब्रिड मोड पर कार्यशाला भी भी आयोजित की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी पाटीदार द्वारा विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम के डॉ सौरभ गुर्जर, सहायक प्राध्यापक ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के बारे में विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन मोड से दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सौरभ ई लाल, प्रो. अनुभा कानडे ,डॉक्टर अशोक रावत, डॉ.हरिओम अग्रवाल, डॉ. बालकृष्ण चौहान, डॉ.मंजुला मंडलोई ,डॉ.हेमलता बामनिया, डॉ. कल्पना जयपाल सहित स्टाफ उपस्थित था। दोनो सत्र  का संचालन प्रो. भूपेंद्र मंडलोई ने किया तथा आभार प्रो. भरत नागर ने माना।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई