स्मार्ट गर्ल कार्यशाला में आत्म सम्मान और आत्म रक्षा के गुर सिखाए

SHARE:

बड़नगर से अंकित खाबिया की रिपोर्ट

बड़नगर। स्व-जागरूकता,आत्मसम्मान और आत्मरक्षा, माता-पिता के साथ संवाद, चयन और निर्णय सहित जिंदगी में बदलाव लाने वाले सात सत्रों पर आधारित दो दिवसीय “स्मार्ट गर्ल कार्यशाला” 25 और 26 जनवरी को स्थानीय श्री राजेंद्र सूरी जैन मांगलिक भवन में भारतीय जैन संघटना (BJS) द्वारा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवतियों ने हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश स्मार्ट गर्ल प्रमुख प्रीति मुथा एवं प्रशिक्षक रुचि सोगानी ने युवतियों को सेल्फ एंपावरमेंट के टिप्स दिए।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मंगलाचरण प्रिया ओरा,आरती बिलाला एवं अनीता सर्राफ द्वारा किया गया।

अतिथियों का स्वागत संस्था संरक्षक राजकुमार पारीख, रवि बोहरा,अंजू मारू,अभय टोंग्या एवं सचिव मोना टोंग्या तथा स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष वनिषराज कटारिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार  रुपाली जैन ने अपने उद्बोधन में तहसीलदार बनने की प्रेरणादायक जीवन यात्रा सुनाकर सभी युवतियों में जोश और उत्साह भर दिया। मीडिया प्रभारी अंकित खाबिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में समाज की प्रतिभावान युवतिया  डॉ.विनती कटारिया MBBS गांधी मेडिकल कॉलेज,  सानवी व्होरा(गोल्ड मेडल राज्य स्तर -रोलर स्केटिंग सीनियर ग्रुप) एवं  आद्रती मारु (गोल्ड मेडल-जूनियर ग्रुप) का सम्मान भी किया गया। साथ ही दो दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली सभी युवतियों को सर्टिफिकेट और कप देकर प्रोत्साहित किया गया। लगभग 10 घंटे चली कार्यशाला में एक घंटे युवतियों के माता-पिता के साथ भी संवाद किया गया।संचालन साकेत गामा एवं आभार सचिव मोना टोंग्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर  मेघा ओरा,मनीष टोंग्या,नवीन बिलाला,खुशबू पारिख,निकिता डोसी, स्नेहलता बोहरा, पूजा पाटोदी,शेफाली वेद,अनीता तलेसरा आदि उपस्थित रहे।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई