धामनोद में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक ही रात में 15 किसानों के खेतों पर 18 से 19 स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के धामनोद पुलिस चौकी अंतर्गत अज्ञात चोरों ने एक साथ कई किसानों के खेतों को निशाना बनाया। एक ही रात में लगभग 15 किसानों के खेतों पर 18 से 19 स्थानों पर ट्यूबवेल, कुओ की मोटर की केबल, झटका मशीन, तार, कुल्हाड़ी, दराते और भी अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी खेतों का मौका मुआयना किया इन घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है । किसानों की शिकायत पर धामनोद पुलिस चौकी पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। चोरों के गिरोह को तलाश के लिए पुलिस जुटी।

धामनोद के किसानों एवं नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से माँग की है कि चोरी की इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चोरों के गिरोह को शीघ्र पकड़ा जाए, चोरी गए सामान की बरामदगी की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए । यदि समय रहते इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो भविष्य में चोरों के हौसले बढ़ सकते हैं और इससे भी बड़ी घटनाएँ होने की आशंका बनी रह सकती है।

इसलिए पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर किसानों के खेतों एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए । धामनोद के किसानों एवं नगरवासियों की एक ही माँग,चोरों के गिरोह को शीघ्र पकड़ो, चोरी गया सामान बरामद करो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करो ।






