आदिवासी अंचल में अवैध रूप से गांजे की खेती का एक और मामला दो गिरफ्तार

SHARE:

आदिवासी अंचल में भी अवैध मादक पदार्थ की खेती का बड़ा मामला प्रकाश में आया।उण्डेर के बाद जाम्बुकुड़ी में पुलिस ने गांजे की खेती का बड़ा मामला पकड़ा।17.025 किलो वजन के करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के 127 पौधे जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता अर्जित की।

किशोर पाटनवाला और लेखराज मीणा 

रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के उण्डेर में गांजे की खेती का मामला सामने आने के बाद अब  शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जाम्बुकुड़ी में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती कर दिया। यहां मक्का और कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने खेत में दबिश देकर 127 हरे पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 17.025 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पन्द्रो तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना आईपीएस लेखराज मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक लिलियन मालवीय की टीम को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जाम्बुकुड़ी निवासी प्रभुलाल पिता रखमा पारगी अपने खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। वहां दो व्यक्ति काम करते दिखाई दिए।

मौके से गिरफ्तार

पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान प्रभुलाल पिता रखमा पारगी (35) निवासी ग्राम जाम्बुकुड़ी, थाना शिवगढ़ तथा प्रकाश पिता विश्राम देवधा (29) निवासी मनासा, थाना शिवगढ़, हाल मुकाम ग्राम जाम्बुकुड़ी के रूप में हुई।
पुलिस ने खेत की तलाशी ली तो मक्का और कपास की फसल के बीच अलग-अलग स्थानों पर गांजे के हरे पौधे उगे मिले। पुलिस ने कुल 127 पौधे जब्त किए, जिनका वजन 17.025 किलोग्राम पाया गया। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब अवैध खेती से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि खेती कब से की जा रही थी और मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

कार्रवाई में शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक लिलियन मालवीय की टीम के साथ उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भुरिया, प्रधान आरक्षक जितेन्द्रपालसिंह राठौर, विक्रमसिंह घोसरे, रघुवीर सिंह, आरक्षक अनिल सूर्यवंशी, मनीष खराड़ी, महिला आरक्षक सावित्री मकवाने और रेणु डावर की अहम भूमिका रही।

News Mp 24
Author: News Mp 24