सरपंच की कुर्सी पर मौत का साया पांच दिन पहले जीत का जश्न आज हार्ट अटैक से मौत!

मंदसौर जिले की भानपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कैलाशपुर से बेहद दुखद घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। यहां ग्राम पंचायत के सरपंच पद के उप चुनाव गत 3 अक्टूबर 26 के दिन 450 वोटों से जीतकर राम प्रसाद मीणा चुनाव जीते तब मीणा के समर्थकों और ग्रामवासियों ने जीत का जश्न अभी पांच दिन पहले ही मनाया था।आज उसी नवनिर्वाचित सरपंच की अचानक मौत की खबर से हड़कंप मच गया। यहां के मतदाताओं ने रामप्रसाद मीणा को कड़े मुकाबले के बावजूद उपचुनाव में सरपंच चुना था। लेकिन जीत के महज पांच दिन बाद ही हृदयाघात से उनका आकस्मिक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार इसके पहले ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश गायरी का भी हार्ट अटैक से निधन होने के बाद ही सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ था और उसमें रामप्रसाद मीणा विजयी हुए थे।
लेकिन चार दिन बाद उनकी भी मौत हो जाने से पंचायत में अब फिर चुनाव की स्थिति बन गई है। यानी मौजूदा पांच साल के पंचायत कार्यकाल में कैलाशपुर में तीसरी बार सरपंच चुनने की नौबत आ सकती है।
इसे संयोग कहा जाए या प्राकृतिक प्रकोप लगातार दो सरपंचों की अचानक हार्ट अटैक से मौत ने ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। गांव में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।






