तेज गति के चलते दो ट्रक असंतुलित होकर आपस में टकराते हुए पुलिया पर लटके बड़ा हादसा टला

मंदसौर जिले के नाहरगढ़- बिल्लोद मार्ग पर तेज गति से आ रहे दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर के बाद दोनों वाहन पुलिया के किनारे लटक गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जेसीबी की सहायता से दोनों
ट्रकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर सड़क किनारे किया बहरहाल पुलिस आसपास के लोगों से घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है।
Author: News Mp 24
Post Views: 132







