पतंजलि गाय का घी प्रयोगशाला में खरा नहीं उतरा दुकानदारों में मची खलबली

SHARE:

खाद्य सुरक्षा विभाग की त्योहारों के पूर्व बड़ी कार्यवाही जांच में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में पतंजलि गाय का घी असुरक्षित पाया गया


त्योहारों के पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाई गई खाद्य सामग्री चेकिंग के दौरान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तामिया के देलाखारी में गत 10 अगस्त 26 को
किराना व्यापारी अनिल किराना स्टोर्स से पतंजलि गाय के घी के 200 एमएल पैक जिसका बैच नंबर FAWB260017 को भोपाल की कैलि लैब प्राइवेट लिमिटेड पर जांच के लिए भेजा था। 21 सितंबर 2026 पर इसकी रिपोर्ट में इसे खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत जांच में असुरक्षित पाया गया।इस 200 एमएल के पैकेट पर
एक्सपायरी दिसंबर 2026 की थी।

सुखबीर सिंह आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने प्रदेश भर से इस बीच का घी रिकॉल का आदेश दिया


जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस पूरे बैच की बिक्री, वितरण और सप्लाई पर रोक लगाते हुए बाजारों से स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश देते हुए वापस लिए गए स्टॉक को अन्य खाद्य पदार्थों से अलग रखकर उस पर ‘खाद्य वापसी – बिक्री के लिए नहीं’ का निशान लगाने को कहा गया है।


इसके पूर्व भी खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नवंबर 2025 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की एक अदालत ने भी पतंजलि के गाय के घी के नमूने को प्रयोगशाला जांच में फेल होने पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
इस रिपोर्ट के बाद मप्र के अन्य जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग किस तरह इस घी की वापसी प्रक्रिया पर नजर रखेगा अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

News Mp 24
Author: News Mp 24