मप्र के मंदसौर क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में गरोठ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में डोडाचूरा जप्त करने में सफलता प्राप्त की

गरोठ पुलिस को मिली बड़ी सफलता ट्रैक्टर में भी भर कर ले जा रहे डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी
मप्र के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में एक और बड़ी सफलता मिली है।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम स्नेही मिश्रा, एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में गरोठ थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव की टीम में सहायक उप निरीक्षक
जसराज सिंह चंदेल ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम गोपालपुरा तालाब की पाल के समीप घेराबंदी करते हुए सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को रोककर तलाशी ली गई इस दौरान ट्राली में 9 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में कुल 221 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जिसकी अनुमानित किमत करीब 4 लाख 42 हजार रूपये है जप्त करते हुए
बिना नम्बर के पावर ट्रैक कम्पनी के ट्रैक्टर मय ट्राली को भी पुलिस ने जप्त किया।

जानकारी के अनुसार आरोपी गोविन्द पिता विष्णु निवासी नारीया बुजुर्ग अपने साथी के साथ मिलकर यह अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर ग्राम मोलाखेडी तरफ से बर्डीया अमरा तरफ जा रहा था।
पुलिस ने 02 मोबाईल फोन तथा ट्रैक्टर ट्राली को जप्त करते हुए।
जानकारी के अनुसार मौके से फरार
ट्रैक्टर चालक गोविन्द पिता विष्णु निवासी नारीया बुजुर्ग को पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है तथा एक विधि विरूद्ध बालक के विरूद्ध थाना गरोठ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्द करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
इस कार्यवाही में गरोठ थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव, सउनि जसराजसिंह
चंदेल तथा थाना टीम की अहम भूमिका रही।







