ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन में जमकर चली खींचतान आखिरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया

रतलाम जिले के सैलाना में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना के तत्वावधान में मतदाता सूची में बदलाव, SIR प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस सैलाना तत्वावधान में सदर बाजार पर इस प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए
और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला हाथ में उठाए नारेबाजी करते हुये पहुंचे तथा मतदाता अधिकारों तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए त्यागपत्र की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

कांग्रेस पदाधिकारी ने कहां की ज्ञानेश कुमार भाजपा सरकार के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं ।
इधर पुतला दहन के पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर पुलिस जवानों में जमकर खींचतान चली पुलिस
पुतले पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास करती रही लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पुतले को आग के हवाले कर दिया।
और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची एवं SIR प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में युवा नेता हनी गेहलोत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत ,दिनेश सोनी, पार्षद मंगलेश कसेरा, हेमंत कुमावत, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पाटीदार, बद्री लाल काग़,राजेश पाटीदार,बाबू सेठ चंडालिया, महेश सांवरिया, गोपाल काग, जसपाल सौलकी,देवेंद्र सोलंकी,राजेश बोराना, अजय परिहार , अंकित कसेरा , प्रदीप राठौर, ईश्वरलाल पाटीदार,खन्ना पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, दिनेश कसेरा, चिंटू राठौर, nsui अध्यक्ष मोहित डामर, अस्मित सिलावट, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।







