माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में 32 लाख की लागत से लिप्ट लगेगी

SHARE:

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने सैलाना स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर एवं छात्रावास का निरीक्षण किया तथा छात्रावास में ही बच्चों के साथ भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं 

रतलाम जिले के सैलाना में  बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने शिक्षा, खेल एवं छात्रावास सुविधाओं के महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए  कहा कि एक माह के भीतर शिक्षा परिसर में कंप्यूटर, संगीत, खेल एवं क्राफ्ट शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। खेल मैदान को भी व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
शाह ने छात्राओं को चौथी मंजिल तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 32 लाख रुपए की लागत से दो लिफ्ट लगाने की मंजूरी दी। परिसर में स्थाई एवं अच्छी गुणवत्ता का माइक सेट, वाईफाई कनेक्शन, टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

कन्या शिक्षा परिसर में डॉ विजय शाह

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में आदिवासी क्षेत्र की पारंपरिक वस्तुएं, उत्पाद, आभूषण, कपड़े, दालें, अनाज, सब्जियां, ढोल एवं अन्य सांस्कृतिक धरोहरों को देख सराहना की।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते शाह


प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने शिक्षा परिसर में प्रत्येक बालिका के नाम से एक पौधा लगाया जाए और प्रत्येक सात दिन में नियमित देखभाल की जाए।
इस अवसर पर सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, पूर्व विधायक संगीता चारेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी,
प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अजय कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम जायसवाल, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24