कुएं पर नहाने गई बालिका का पैर फिसलने पर डूबने से मौत तथा क्षेत्र के एक युवक की करमदी में गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से मौत की दो अलग अलग घटनाओं से क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया

रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं ने आमजन को झकझोर कर रख दिया।
पहली घटना रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम खांदन में घटित हुई जिसमें बाबूलाल गरवाल की 7 वर्षीय बेटी सुमित्रा उर्फ हुकली जब कुएं पर नहाने गई तब अचानक उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालिका को जैसे तैसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने तत्काल 112 को सूचित कर बुलवाया।घटना की जानकारी मिलने पर रावटी थाना प्रधान आरक्षक जगदीश ढाबे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया तथा परिजनों से घटना जानकारी लेते हुए मृतक बालिका को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है।
दूसरी घटना जिले के करमदी में घटित हुई यहां गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम पंचायत रानीसिंग के समीप ग्राम गरवाडा निवासी रामा गरवाल के पुत्र महेश उर्फ़ बंटी की करमदी में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई।

मृतक के पिता रामा रतलाम के सालाखेड़ी में रहते हुए वेयर हाउस में चौकीदारी करते हैं और बंटी भी पिता के साथ रहता है परिवार में तीन भाई एक बहन में बंटी सबसे छोटा लड़का था।शुक्रवार को गणेश विसर्जन जुलूस के साथ जाने के दौरान यह हादसा घटित होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा दिए गए पाइंट से हटकर कुछ दूरी पर विसर्जन जुलूस चला गया वहां युवक गहरे पानी में डूबने लगा तब कुछ दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं ।
रानी सिंग से संतोष
केरावत की रिपोर्ट







