शारदीय नवरात्रि पर नए स्वरूप में नजर आयेगा बजरंग चौक भूमि पूजन हुआ

SHARE:

कालिका माता मार्ग स्थित बजरंग चौक का होगा जीर्णोद्धार शारदीय नवरात्रि से पूर्व चौक को मिलेगा नया स्वरूप, अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने किया भूमिपूजन


सैलाना । नगर के कालिका माता मार्ग स्थित बजरंग चौक के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन शुक्रवार को नगर परिषद् अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की) एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया। जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों एवं नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।


नगर परिषद् अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बताया कि कालिका माता मार्ग स्थित बजरंग चौक नगर का प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थल है।

यहां प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नवदुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर गरबा उत्सव का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के दौरान यह आयोजन पूरे सैलाना नगर के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहता है तथा बड़ी संख्या में नागरिक यहां पहुंचते हैं।


वर्तमान में बजरंग चौक जर्जर स्थिति में होने के कारण नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा चौक के जीर्णोद्धार की मांग नगर परिषद् अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद के समक्ष रखी गई थी। इस पर अध्यक्ष शुक्ला द्वारा समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया गया था कि शारदीय नवरात्रि से पूर्व बजरंग चौक का जीर्णोद्धार कराया जाएगा इसी क्रम में शुक्रवार को भूमिपूजन कर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया।


भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद् उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीतूसिंह, पार्षद जगदीश पाटीदार, पुष्पा राठौर, मंगलेश कसेरा, एल्डरमेन नाथुलाल राठौर, पार्षद प्रतिनिधि रामप्रसाद चंदेल, किशोर कसेरा, गोपाल पाटीदार, अखिल राठौर, वरिष्ठ नागरिक नन्‍दकिशोर बैरागी, बब्बु ग्वाले, घनश्‍याम ग्‍वाले सहित नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्य मोनू शर्मा एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Mp 24
Author: News Mp 24