हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी सोमवार को एक साथ मनेगी श्रद्धालु संसय में नहीं रहे

SHARE:

सोमवार को रखे हरतालिका तीज का व्रत,गणेश चतुर्थी भी इसी दिन, पंडित सोनू शर्मा

विगत कुछ वर्षों से एक ही  त्यौहार दो अलग अलग दिन मनाने के अवसर देखने को मिले और ज्योतिष शास्त्र को भी समय और तिथि को जोड़कर दिनों दिन के मुहूर्त निकाल कर दे दिया करते हैं।धीरे धीरे यह धार्मिक आस्था परम्परा के रूप में बदलती दिखाई देने लगी है।

अब हरतालिका तीज को लेकर चल रहे संशय के बीच रतलाम जिले के सैलाना में श्री लक्ष्मी ज्योतिष संस्थान  के प्रसिद्ध पण्डित सोनू शर्मा ने हरतालिका तीज के असमंजस को दूर करते हुए सभी सनातनी गृहिणियों से हरतालिका तीज सोमवार को गणेश चतुर्थी के साथ ही मनाने की अपील की हैं। शास्त्रों का हवाला देते हुए पंडित शर्मा ने ये जानकारी आमजन और खासकर गृहिणियों के लिए जनहित में प्रेषित की।


पंडित शर्मा ने इस वर्ष महिलाओं के अत्यन्त प्रमुख त्यौहार हरतालिका तीज की स्थिति का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि भरोसेमंद धार्मिक ग्रन्थ निर्णय सिंधु में साफ़ लिखा है कि यदि तीज बीज के साथ भी हो और चौथ के साथ भी तो ऐसी स्थिति में चौथ के साथ वाली तीज ही करना श्रेष्ठ होता हैं। बीज के साथ वाली तीज सनातनी महिलाओं के लिए दुःखद होती हैं।इसलिए सभी महिलाएं चौथ के साथ वाली तीज ही करे जो उनके लिए सुख समृद्धि वाली होगी।यानि बिना किसी भ्रम के सोमवार को तीज, चौथ दोनों होने के कारण सभी महिलाओं को सोमवार को ही हरतालिका तीज का व्रत रखना श्रेष्ठ होगा।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई