रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र स्थित पुनियाखेड़ी रोड के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों को एक बाइक पुल के नीचे गिरी हुई नजर आई।रात बारह बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम होने की वजह से कुछ ग्रामीण इस घटना को रात करीब 1 बजे की बता रहे थेसुबह होते होते घटना क्रम पूरी तरह विपरीत सामने आया।

सरवन थाना क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार
ग्राम खोरी निवासी युवती सरवन में जन्माष्टमी के पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने आई थी। कार्यक्रम देखने के बाद वह किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर सवार घर लौट रही थी।
तभी पुनियाखेड़ी रोड स्थित पुल के समीप संतुलन बिगड़ने पर बाइक पुल के नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद बाइक चालक युवक बाइक छोड़कर भाग गया।यह युवक कौन था इसकी जांच पुलिस बाइक नंबर के आधार पर खोजने का प्रयास कर रही है।
बताया जाता है कि
गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया उसके बात गंभीर हालत को देखते हुए अहमदाबाद रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है।
सरवन थाना पुलिस ने घटना की जांच कर रही है जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि अगर दोनों बाइक सहित पुलिया से नीचे गिरे तब चालक युवक कैसे सुरक्षित रह गया अगर घायल हुआ तब वह कहां गया।
पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।







