तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायलों में एक की इलाज के दौरान मौत

रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के सुखेड़ा चौकी अंतर्गत केशरपुरा मार्ग पर दो बाइक सवारों में जोरदार भिड़ंत हो गई।
घटना में दोनों व्यक्ति
समीप के निपानिया निवासी किशनलाल तथा बारह खेड़ा निवासी मांगीलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे।

जानकारी के अनुसार मांगीलाल गांव में कपड़े बेचने का काम करते थे।
आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सहायता करते हुए 112 को फोन करते हुए पुलिस को भी सूचना दी।

दोनों घायलों को तत्काल पिपलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान मांगीलाल की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।
Author: News Mp 24
Post Views: 320







