दो बंगाली कारीगर व्यापारी का 11 लाख का सोना लेकर भागने की खबर से मचा हड़कंप

SHARE:

रतलाम के सराफा बाजार में दो बंगाली कारीगर 11लाख का सोना लेकर भागने की खबर से हड़कंप मचा

माणकचौक थाना


रतलाम शहर के चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में बंगाली कारीगरों द्वारा रकम बनाने के लिए दिया गया सोना लेकर भागने का एक और मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।
माणकचौक थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
अब नया मामला चांदनीचौक क्षेत्र के श्रीआशापुरा ज्वेलर्स के संचालक चेतन सोनी के साथ घटित हो गया।
जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स चेतन सोनी ने
दो कारीगर भाइयों अजीज बंगाली और अजीम बंगाली को करीब 70 ग्राम सोना जिसकी कीमत करीब 11लाख रुपए बताई जाती है।


सोनी ने 70 ग्राम सोना करीब पांच दिन पहले दोनों कारीगर को जेवर तैयार करने के लिए दिया था।
तय समय पर जेवर नहीं मिलने पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे सोनी ने दुकान के कर्मचारी को वेदव्यास कॉलोनी स्थित कारीगरों के किराए के मकान पर भेजा। दोनों भाइयों ने कुछ काम अधूरा होने की बात कहकर सोमवार की दोपहर को जेवर देने की बात कही।लेकिन जब सोमवार शाम तक कारीगर जेवर लेकर नहीं आए तब कर्मचारी दोबारा मकान पर पहुंचा तब वहां ताला लगा मिला और दोनों भाई गायब थे।शंका होने पर चेतन सोनी मंगलवार शाम माणकचौक थाने पहुंचे और दोनों बंगाली कारीगरों के सोना लेकर भागने का
आरोप लगाते हुए शिकायत की है।


सराफा बाजार में जानकारों के अनुसार बंगाली कारीगरों के भागने की बढ़ती घटनाओं के बाद अब व्यापारियों ने कारीगरों को सोना देने के बजाय रकम की क्वालिटी,वजन के साथ आर्डर दे देते हैं और रकम मिलने पर जो सोना बनता है वह दे देते हैं।इधर कारीगर अपना व्यापार चलाने के उद्देश्य से बाजार या निजी व्यक्तियों से ब्याज पर सोना लेकर अपने पास रखते हैं और आर्डर के जेवर तैयार कर दुकानदारो को देने के बाद  उसके बदले में सोना लेते हैं।
यही कारण है कि ब्याज से बाजार या निजी व्यक्तियों से उठाया गया सोना यह कारीगर लेकर भाग जाते हैं और अनेक बार इसकी रिपोर्ट भी नहीं हो पाती है।
बाजार में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि यह दोनों बंगाली भाई अपने मकान मालिक सहित अन्य लोगों से करीब एक किलो सोना लेकर भागे हैं हालांकि पुलिस में शिकायत करने अभी तक केवल चेतन सोनी के अलावा कोई और नहीं पहुंचा है।
माणकचौक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कारीगरों के मोबाइल नंबर, संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी ने कारीगरों द्वारा शहर से बाहर जाने आदि के बारे में जानकारी निकलना शुरू कर दिया है।
इधर बंगाली कारीगर संघ के अध्यक्ष फारुख शेख ने आशंका व्यक्त कि की दोनों बंगाली कारीगर के पास अन्य लोगों का सोना भी हो सकता है l लेकिन किसी ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है
बंगाली कारीगरों द्वारा पहले भी सोना लेकर भागने की घटनाएं हो चुकी हैं।
अब इस घटना के बात से व्यापारियों में इस बात की चिंता सताने लगी कि विश्वास किस पर किया जाए।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई