ईद मिलाद उन नबी के जुलूस में चल रहे कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की तबियत बिगड़ने के बाद इंतकाल हो गया

SHARE:


रतलाम में ईद के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक अजीब वाक़िए ने सबको चौंका दिया। सीरत कमेटी के सदर,पार्षद नासिर क़ुरैशी का जुलूस के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद इंतकाल हो गया।

नासिर कुरैशी

 जानकारी के अनुसार सीरत कमेटी के तत्वावधान में  ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर आज बुधवार सुबह  क़ुरैशी मंडी आबकारी रोड से विशाल जुलूस निकाला गया।

इस मौके पर रास्ते में सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दल के नेताओं ने पार्षद नासिर क़ुरैशी व कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का जुलूस में पदाधिकारियों का स्वागत किया।

यह  जुलूस शहर के  विभिन्न मार्गों से होता हुआ पैलेस रोड से महलवाड़ा होकर जा रहा था। तभी सुबह करीब 11.30 से 11.45 के बीच जुलूस में अन्य समाजसेवियों के साथ पैदल चल रहे पार्षद नासिर क़ुरैशी की तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत से हो गए तब उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया  लेकिन तब तक उनका इंतकाल हो चुका था। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित किया

कुरैशी के इंतकाल की खबर तेजी से शहर में फैली और उनके समर्थको व परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके वार्ड में भी माहौल गमगीन हो गया और क्षेत्र में आयोजित ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।

करीब 65 वर्षीय नासिर क़ुरैशी वर्ष 1999 से अब तक चार बार पार्षद रहे।  विगत निगम चुनाव में कुरैशी वार्ड नम्बर 47 से पुनः  पुनः पार्षद चुने गए थे।हंसमुख और मिलनसार पार्षद कुरैशी के इंतकाल की खबर मिलते ही समाजनों, समर्थकों में शोक की लहर फैल गई।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई