बोदीना से सांवलियाजी 6 दिवसीय पैदल यात्रा का भव्य आयोजन 18 अगस्त को प्रस्थान करेगी
रतलाम जिले के बोदीना में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सांवलिया सेठ के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।

यात्रा के संयोजक संजय जैन ने बताया कि श्री सांवलिया भक्त मंडल के तत्वावधान में चतुर्थ वर्ष में प्रवेश यह यात्रा 18 अगस्त को बोदीना के श्री चारभुजानाथ मंदिर से सुबह नगर भ्रमण करते हुए बाजे गाजे के साथ प्रस्थान किया जाएगा।
इस पैदल यात्रा का शाम को होरी हनुमानजी तीर्थ स्थल पर रात्रि विश्राम के बाद 19 अगस्त सुबह प्रस्थान करते हुए सिद्ध पूरा बालाजी मंदिर पहुंचेगी यात्रा का अगला पड़ाव 20 अगस्त की शाम चौहानखेड़ा स्थित प्रकट रामदेव मंदिर पर होगा।

इसी तरह यात्रा का चौथा पड़ाव 21 अगस्त ख़ाखल देव धर्मशाला बिनोता में होकर 22 अगस्त सुबह प्रस्थान करते हुए देर शाम श्री सांवलियाजी तीर्थ स्थल पर होटल सांवलिया सागर पर विश्राम के पश्चात 23 अगस्त सुबह पूजा अर्चना दर्शन आदि के बाद यात्रा का समापन होगा।

संयोजक संजय जैन के अनुसार यात्रा में भाग लेने वाले सभी यात्रियों के भोजन,विश्राम और पुनः वापसी के लिए वाहन व्यवस्था पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगी।जैन से समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवे।






