अवैध रूप डेढ़ किलो गांजा किसी को सप्लाय करने बाइक लेकर खड़े युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

SHARE:

अवैध रूप से गांजा सप्लाय करने की तैयारी में बाइक लेकर खड़े तीन आरोपीयों को पुलिस ने धर दबोचा

रतलाम जिले की सैलाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में थाना सैलाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से करीब 1 किलो 500 ग्राम गांजा लेकर रतलाम बांसवाड़ा मार्ग के केसरपूरा फंटे पर किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाय के लिए खड़े हुए थे।

इसी बीच पुलिस में घेराबंदी कर बागरियों की खेड़ी निवासी पंकज पिता रमेश बामनिया, कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया तथा गोवर्धन पिता मांगु बामनिया सभी निवासी बागरियो की खेड़ी थाना सैलाना को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि
जप्त किए गए गांजे की
अनुमानित कीमत करीब 29 हजार रुपया तथा घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561 जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए सहित कुल करीब 79 हजार का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस अब आरोपियों से इस बात को लेकर पूछताछ में लगी हुई है कि उक्त मादक पदार्थ कहां से प्राप्त कर किसे कहां कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही मादक पदार्थ के स्रोत, परिवहन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में
निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक शिवाजीराव जगताप, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, भारत अलावा, संदीप परमार, राजू निनामा, विजय मोहनिया की सराहनीय भूमिका रही।

News Mp 24
Author: News Mp 24