मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़, आलोट तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय पर
ई-ऑफिस, राजस्व अभिलेख एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ई-ऑफिस व्यवस्था का अवलोकन किया तथा स्वयं कंप्यूटर पर ई-ऑफिस प्रणाली संचालित कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया तथा न्यायालयीन प्रकरणों, निर्वाचन संबंधी कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने जनपद पंचायत आलोट का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सुदूर संपर्क सड़क परियोजनाओं के पूर्ण एवं शेष कार्यों की की जानकारी ली तथा कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनकर सहित संबंधित अधिकारी साथ थे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाया जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।







