छात्र संवाद में सरकारी पुस्तकें नहीं मिलने का मामला उठा  स्कूल में अवकाश का समय बदलने की मांग

SHARE:

छात्र संवाद में गूंजा विद्यार्थियों की समस्याओं का मुद्दा, सान्दीपनि विद्यालय में NSUI छात्र संघ की नई टीम गठित

रतलाम जिले के रावटी  में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर  NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया के नेतृत्व में शासकीय सान्दीपनि विद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।   इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा।

छात्राओं ने बताया कि घर से विद्यालय आने-जाने के दौरान बस संचालकों द्वारा अधिक किराया लिया जा रहा है। वहीं कई छात्राओं को अभी तक शासन की ओर से मिलने वाली सरकारी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। छात्राओं ने बारिश के मौसम को देखते हुए विद्यालय छुट्टी के समय में बदलाव की मांग रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छुट्टी शाम 4:15 बजे होती है, जिससे घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

छात्र संवाद के बाद सान्दीपनि विद्यालय इकाई की छात्र संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बालक इकाई में कृष्णा गुजराती को अध्यक्ष, सुमित गामड़ को उपाध्यक्ष, सचिन भाभर को सचिव, तूफान खराड़ी को महासचिव और अर्जुन पलासिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

छात्र संवाद के बाद सान्दीपनि विद्यालय इकाई की छात्र संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बालक इकाई में कृष्णा गुजराती को अध्यक्ष, सुमित गामड़ को उपाध्यक्ष, सचिन भाभर को सचिव, तूफान खराड़ी को महासचिव और अर्जुन पलासिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।वहीं बालिका इकाई में कोमल भूरिया को अध्यक्ष और किरण चौहान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।नशे से दूर रहने का दिया संदेशकार्यक्रम में NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर NSUI हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।कार्यक्रम में आयुष देवड़ा, सुनील, कांतिलाल, सुरेश, रितेश, विकास, राहुल डोडियार, अर्चना अमलियार, रीना गामड़ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई