मकान विवाद में वृद्धा की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

रतलाम जिले की बड़ावदा पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।थाना प्रभारी संतोष चौरसिया ने बताया कि पुराने मकान पर कब्जे के विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर वृद्ध महिला को इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए लगातार दबिश के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी चौरसिया के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ग्राम लसुडिया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गयाथा। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । आरोप है कि अजय, भागवंताबाई, मंजु और साईता ने कमलाबाई पति नंदूलाल बागरी , रविना एवं काजल के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान कमलाबाई गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घ

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी और आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं प्रभारी एसडीओपी जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल रतलाम से तकनीकी इनपुट के आधार पर थाना बड़ावदा पुलिस और चौकी सुखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी अजय को हिरासत में लिया।

इसके बाद लगातार दबिश देकर शेष तीनों आरोपियों भागवंताबाई, मंजु और साईता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने घटना स्वीकार की।

पुलिस ने चारी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया की इस टीम में उपनिरीक्षक एम.एल. बड़ोदिया, सहायक उपनिरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह तोमर, आरक्षक गोपाल सिंह सोनगरा, साइबर सेल रतलाम के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक, तथा चौकी सुखेड़ा थाना पिपलोदा के आरक्षक प्रेम मीणा एवं जितेन्द्र की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
Author: News Mp 24
Post Views: 144







