पुलिस को मिली बड़ी सफलता आम लोगों के गुम हुए मोबाइल खोजकर लौटाए

SHARE:

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए

औद्योगिक थाना पुलिस ने आम नागरिकों के गुम हुए 15 मोबाइल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम से खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुम मोबाइल फोन को खोजने में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की तकनीकी जानकारी के आधार पर गुम मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा विश्लेषण एवं लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों से आम नागरिकों के गुम हुए 15 मोबाइल फोन खोजे गए।

पुलिस ने सभी वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने एवं मोबाइल फोन के वास्तविक मालिक का सत्यापन करने के बाद वापस लौटाए गए।
अपने गुम हुए मोबाइल की आस खोए नागरिकों को जब वही मोबाइल हाथ में आए तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।तथा
रतलाम पुलिस एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
थाना प्रभारी गायत्री सोनी का कहना है कि मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित पुलिस थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक कराएं। नागरिक अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, क्योंकि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में उसकी तलाश एवं ब्लॉकिंग प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण होता है। रतलाम पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की बरामदगी के लिए आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार कार्य कर रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई