वोट बचाओ देश बचाओ जन महारैली कांग्रेस तैयारियों में जुटी जगह जगह बैठकों का दौर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन महारैली’ की तैयारियों को लेकर सरवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित

पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत

रतलाम जिले में सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत की मौजूदगी में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन महारैली’ की तैयारियों को लेकर  ब्लॉक कांग्रेस सरवन द्वारा सैलाना  कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा आयोजन को लेकर आवश्यक विषयों पर चर्चा की

बैठक के दौरान आगामी जन महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया तथा संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर कार्यक्रम को लेकर जनजागरण करने के विषय पर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। वोट केवल मतदान का माध्यम नहीं, बल्कि नागरिकों का अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की आवश्यकता है।गेहलोत ने कहा, “हमारा वोट, हमारा अधिकार! लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के लिए हम सब एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन महारैली के उद्देश्य को आमजन तक पहुंचाएं और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का संचालन मंगलेश कसेरा ने किया
बैठक में सैलाना विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

traffic tail