बहन से मिलने आया युवक ने दलदल से भरे कुएं में लगाई छलांग पुलिस मौके पर पहुंची दूसरे दिन युवक का शव बाहर निकाला जा सका

धार जिले मे मनावर थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के सामने पुष्पा कालोनी के गेट के पास देर रात एक युवक भागता हुआ आया और कुएं मे छलांग लगा दी। समीप ही सोने की तैयारी कर रहा बुजुर्ग लक्ष्मण तत्काल मुंडेर के समीप जा जाकर देखा तो हक्का बक्का रह गया युवक जोर जोर से आवाज लगाकर कह रहा था मुझे बचाओ, मुझे बाहर निकालो,,,,, बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे बाहर निकालने के लिए कुएं में एक लम्बा कपड़ा डाला जब तक युवक डुब गया था घटना के बाद रात्री में 11 बजे मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची करीब दो घंटे तक सर्चिंग की लेकिन सफल नहीं हो सकी

क्योंकि कुए में पानी से अधिक कूड़ाकचरा भरा हुआ था।फिर भी रात युवक 1 बजे तक सर्चिंग करने के बाद दूसरे दिन 12 बजे पोकलेन मशीन को बुलाया ओर युवक का शव निकाला
थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि
मृतक युवक की पहचान पिंटू पिता रमेश निवासी ग्राम मोनकाटिया के रूप में हुई। वह कृषि मंडी में मजदूरी करता था।घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है

जानकारी के अनुसार पिंटू मंगलवार रात को ग्राम बलीपुर में अपनी बहन से मिलने घर गया था बहन ने इसकी सुचना छोटे भाई को दी इसके बाद सुनील रात में मनावर पहुंचा और उसकी तलाशने लगा। सुनील को देखकर पिंटू वहां से भाग गया बताया जाता है कि उसका मानसिक संतुलन पिछले एक साल से ठीक नहीं था।मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मनावर से अनिल जैन की रिपोर्ट









