40 डिग्री की गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाय

SHARE:

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में बच्चों के अवकाश घोषित करने की मांग की

रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग उठने लगी है। पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने  कलेक्टर मिशा सिंह को पत्र लिखकर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। गेहलोत  ने बताया कि  रतलाम जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में छात्रों के लिए विद्यालय में अध्ययन करना तथा घर से स्कूल तक आना-जाना काफी परेशानियों भरा हो गया है। तेज गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका भी बनी हुई है।
पूर्व विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि छोटे-छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में स्कूल भेजना जोखिमपूर्ण साबित हो सकता है। लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। गेहलोत ने मांग की है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बच्चों को राहत मिल सके।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई