
रतलाम जिले के सैलाना में पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में बैंक का 132 वा स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बैंक की शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने अपने उदबोधन में कहा की स्थानीय शाखा सैलाना क्षेत्र में सभी के सहयोग से निंरतर प्रगति की ओर अग्रसर है बैंक का सम्पूर्ण स्टाफ अपने ग्राहकों को उच्च स्तर की विश्वसनीय ओर संतोषप्रद सेवाएं देने के लिये प्रतिबद्ध है बैक में हर वर्ग के ग्राहकों के लिये विभिन्न जमा योजना, ग्रह ऋण , व्यापारी वर्ग के लिये अनेक योजनाएं , शासकीय कर्मचारियों के अलावा समाज के हर वर्ग के लिये बैंक अपनी सेवाएं देने को तैयार है ।

भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी किसान भाइयों के लिये भी अनेक योजनाए बैंक में उपलब्ध है ,इस अवसर पर बेक की वरिष्ठ आदिवासी ग्राहक शम्भूडी बाई 80 वर्ष का भी सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, किराना व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष संजय माण्डोत ,मंडी सचिव रुमान सिंह भयड़ीया, ओशिन दीपक जोशी , नितीन पटेल , कमलेश राठौड़, मनोज जैन सूरज साग़र,बिट्टू ठाकुर, दिलीप छाजेड़,वरिष्ठ किसान सत्यनारायण पाटीदार,बैंक कृषि अधिकारी विजय इंगला ,केशियर लोकेन्द्र पाटीदार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,ग्राहक उपस्थित थे आभार सहायक प्रबंधक राहुल टांक ने माना।






