कूलर में छुपाकर रखा गांजा पुलिस ने दबिश देकर शातिर महिला को किया गिरफ्तार

SHARE:

मप्र के धार जिले में तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चौंकाने वाली कार्रवाई की है। तिरला पुलिस ने एक घर में कूलर के अंदर छिपाकर रखे गए 1.36 किलो ‘सुखा गांजा’ जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है।
थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि  मुखबिर से सूचना मिली कि ममता, पति अशोक ने अपने घर के एक कमरे में कूलर के भीतर अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही तिरला पुलिस टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान जब कूलर की जांच की गई तो उसके अंदर से गांजा बरामद हुआ।

जिसे बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला ममता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध मादक पदार्थ का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आम लोग कूलर का उपयोग गर्मी से राहत पाने के लिए करते हैं, वहीं तस्कर अब ऐसे घरेलू सामान का इस्तेमाल अवैध कारोबार छिपाने के लिए कर रहे हैं।

धार से बगदीराम चौहान की रिपोर्ट

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई