सकल जैन समाज की गतिशील संस्था जैन जागृति मंच में प्रीतेश लोढ़ा अध्यक्ष बने

SHARE:

प्रीतेश लोढ़ा

रतलाम जिले के सैलाना के सकल जैन समाज के अनेक सामाजिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था जैन जागृति मंच की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। निवृतमान अध्यक्ष  पीयूष जैन सालेचा ओरा जिन्होंने विगत पांच वर्षों से इस संस्था की कमान  सफलता पूर्वक सम्हाली जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की।इस अवसर पर पियूष जैन ने बैठक में  समिति की रूपरेखा व्यक्त की ओर बताया कि जैन जागृति मंच  विगत 22 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। कोषाध्यक्ष अंकुश संघवी ने वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया ।बैठक में पीयूष जैन की सहमति तथा समिति के वरिष्ठ सदस्य अजय कोठारी एवं इंद्रेश चंडालिया के मार्गदर्शन में संस्था की नवीन कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा गया।

जयेश संघवी

तब उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष  प्रीतेश लोढ़ा, उपाध्यक्ष नीरज मांडोत, सचिव जयेश संघवी, सहसचिव शुभम ग्वालियरी, कोषाध्यक्ष निलेश गोलेछा को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यो ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए निवृतमान कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया ओर नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी ।इस अवसर पर समिति सदस्य कमलेश चंडालिया, शैलेष चंडालिया, अमित पीतलिया, अभय मोगरा, संजय संघवी, प्रशांत कोलन, सौरभ संघवी, लवी संघवी, रवि बरैय्या, अंकुर ग्वालियरी उपस्थित थे l

News Mp 24
Author: News Mp 24