अपराधों पर नियंत्रण पर विशेष अनुभव रखने वाले आईपीएस आरसी पंवार अपराध अनुसंधान पर अधिकारियों को देंगे प्रशिक्षण

SHARE:

आर सी पंवार सेवा निवृत आईपीएस


रतलाम। सेवानिवृत आई पी एस लेखक,चिंतक आरसी पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों/अनुसंधानकर्ताओ को अपराध अनुसंधान विषय पर प्रशिक्षण देंगे। पंवार नब्बे के दशक में रतलाम जिले के सैलाना सहित रतलाम में सेवाएं दे चुके हैं। वे अपराध अनुसंधान,आत्महत्या क्यों होती है, आदि विषयों पर पुस्तके लिख चुके हैं।जो पुलिस महकमे और समाज के विभिन्न तबकों के लिए काफी कारगर हैं।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार पंवार इस दिन रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में जिले के सभी थानों के 90 उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरिक्षक और प्रधान आरक्षकों को उक्त विषय पर कारगर प्रशिक्षण देंगे। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ये प्रशिक्षण आयोजित होगा। पंवार बताते हैं कि दरअसल समाज के लिए कुछ करने की इच्छा मन में होने के कारण वे सेवानिवृत्ति के बाद भी लेखन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाज ने उन्हें बहुत कुछ दिया हैं तो वे किसी ना किसी रूप में समाज को कुछ लौटाना चाहते हैं।इसके अलावा कोई दूसरी मंशा इस सक्रियता के पीछे नहीं है।पंवार इसके पूर्व भोपाल,इंदौर,उज्जैन सहित प्रदेश के अनेक जिलों में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर अपराध अनुसंधान और अन्य जरूरी विषयों पर प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनका कहना हैं कि इस सबके पीछे उद्देश्य ये भी हैं कि अनुसंधान सुदृढ़ हो, और अपराधी सलाखों के पीछे हो।वे बरी ना हो पाए।

News Mp 24
Author: News Mp 24