आद्रभूमि दिवस पर बच्चों ने प्रतियोगिता के साथ जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

SHARE:

सैलाना।सान्दीपनि शास. माडल विद्यालय  में ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में आर्द्रभूमियों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय की इको क्लब प्रभारी  पद्मिनी डोडीयार ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘आर्द्रभूमि और मानव कल्याण’ के तहत, विद्यालय में चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित की गईं। जिसमें छात्रों ने आर्द्रभूमि के महत्व को दर्शाने वाले पोस्टर बनाए।

इस कार्यक्रम का समापन यह शपथ लेने के साथ हुआ कि सभी छात्र मिलकर जल और पर्यावरण का संरक्षण करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के  वैभव दुबे,कमलेश पाटीदार, ऋषिकांत देवडा, अशोक सिंह गौर,अश्विनी गौतम, शारदा गौर,फिरोज खान आदि उपस्थित रहे l

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई