आईल की दुकान में भीषण आग ने मचाई तबाही लाखों का सामान जलकर राख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईल की दुकान में अचानक आग लगने से दुकानदारों में अफरातफरी मची लाखों का नुकसान

दमकल कर्मी आग बुझाते हुए

नीमच जिले के रतनगढ़ के व्यस्ततम मुख्य बाजार में भीषण अग्निकांड से कुछ समय के लिए हाहाकार मच गया। यहां डीकेन निवासी उमेश पाटीदार की बंद ऑयल की दुकान में अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
बताया जाता है कि
दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में मोबिल ऑयल और अन्य ज्वलनशील रखे होने के कारण आग बढ़ती गई।जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 25 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर पूरी तरह जलकर राख हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ओम प्रकाश सकलेचा,नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
इधर सूचना मिलते ही
रतनगढ़ और डीकेन से फायर ब्रिगेड के दो वाहन दमकलकर्मियों की टीम के साथ पहुंची और नागरिकों की सहायता से करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


आसपास के दुकानदारों का कहना था कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अन्य दुकानों के साथ मार्केट लाइन की दुकानें भी इसकी चपेट में आ जाते।घटना में करीब 25लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आ रही है।
विधायक सकलेचा ने मौके पर राहत कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मौजूद राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का तत्काल पंचनामा (सर्वे) तैयार किया जाए, ताकि प्रभावित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता मिल सके। पुलिस फिलहाल शॉर्ट सर्किट की तकनीकी जांच कर रही है।

और पढ़ें

traffic tail