
मप्र के शहडोल के ब्योहारी में भारत आदिवासी पार्टी द्वारा जल जंगल जमीन बचाओ महारैली में रतलाम जिले से सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।यहां हनुमान मंदिर पुरानी कोर्ट के समीप आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए डोडियार ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध के लिए शुक्ला की जवाबदेही बनती है। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में आदिवासियों का शोषण हो रहा है इतना ही नहीं आदिवासी छात्राएं छात्रवास से गायब हो रही है। आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन हड़पी जा रही हैं लेकिन शिकायत के बावजूद अधिकारी दोषियों पर कार्यवाही करने की जगह उन्हें बचाने में लगे हुए हैं। डोडियार ने कहा कि सरकारी तंत्र हाथ में हाथ धरे बैठा है ऐसा लगता है कि शहडोल की सरकार भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर चला रहे हैं।

विधायक डोडियार ने कलेक्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह साहब एक साथ 18 पत्रकारों को जिला बदर करने को आतुर दिख रहे हैं और हिस्ट्रीशीटर बदमाशो को ज़िला बदर करने में उन्हें पसीना आ रहा है । यह सब उपमुख्यमंत्री को दिखाई नही दे रहा है इससे साफ है कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर माफियाओं के इशारे पर काम कर रहा है। इसकी एक मात्र वजह यह है प्रभारी मंत्री बुजुर्ग हो चुकें और उनके प्रभार का जिला शहडोल उनसे नहीं संभल रहा है। विधायक डोडियार ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें शहडोल जिले के प्रभार का मोह छोड़ देना चाहिए।

विधायक डोडियार ब्योहारी आम सभा के बाद शहडोल पहुंचे यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में खनन माफियाओं की दहशत इस कदर हावी है अवैध रेत खनन को लेकर पटवारी, एएसआई की हत्या तक कर दी गई। अभी हाल ही में तहसीलदार की टीम को थाना ब्यौहारी के सामने पुलिस कर्मियों को धमकाने का वायरल विडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आदिवासियों की स्थिति कैसी होगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह उइके तथा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश करजले भी विशेष रूप से उपस्थित थे।विधायक कमलेश्वर डोडियार का शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी और होशंगाबाद जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे







