
रतलाम जिले के प्रसिद्ध अति प्राचीन गढ़खंखाई मातारानी के दरबार में विश्व कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए शतचंडी यज्ञ का विशेष आयोजन किया गया।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पंडित श्री राजेश शर्मा धामनोद वाले के आचार्यत्व एवं अक्षय शर्मा के उपचार्यत्व में संपन्न हुआ।इस विशेष यज्ञ में पंडित नितिन, सोमेश्वर, जयंत, रवि कुमार,धीरज कुमार द्वारा दुर्गापाठ किया गया। यज्ञ के प्रधान यजमान भेरूलाल टांक व एकादश यजमानो की सेवा महत्वपूर्ण रही एवं पूर्णाहुति पश्चात् भोजन महाप्रसादी भंडारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर
रवि कुमार टाक, विपुल कुमारटाक, नरेन्द्रसोलंकी,गटु बापू , कल्याण सिंह,मोहन लाल टाक बायडी, दीपक गंगाधर टाक, यश कसेरा, पीयूष हरसोला सहित यजमानों एवम कार्यकर्ताओ के सहयोग से यह शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई।

Author: News Mp 24
Post Views: 7







