भंडारी ज्वैलर्स में चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में थाना माणकचौक पुलिस ने चौमुखीपुल क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में एक आरोपी फरार है। पुलिस ने चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र में
गत 21 अक्टूबर को भंडारी ज्वैलर्स संचालक
रजत पिता अशोक भंडारी की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश कोरोनाकाल में पहनी जाने वाली PPE किट पहनकर अंदर घुसे और आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़ी तथा नगदी लगभग 20 हजार उड़ा ले गए थे।घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी बदमाश नजर आ रहे थे।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे, मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी बदमाश
मोहनसिंह पिता नूरवीरसिंह चावला
निवासी उमरठी थाना बरला, जिला बड़वानी
राजवीरसिंह पिता गुरवीरसिंह भोड़
निवासी आकाश नगर इंदौर थाना द्वारिकापुरी जिला इंदौर को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी कि गई आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे एवं कड़ी तथा नकदी लगभग 20 हजार रुपए बरामद कर घटना में प्रयुक्त होंडा कंपनी की साइन मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजवीर और मोहन सिंह रिश्ते में जीजा साले है।पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।इधर वारदात का मास्टर माइंड एक ओर फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है









