महिलाओं को स्थाई वित्तीय समावेश के लिए किया जागृत

SHARE:

सैलाना।सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्यरत धान (DHAN) फाउंडेशन द्वारा नगर में एक भव्य वॉकथॉन (Walkathon) और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्थायी वित्तीय समावेशन (Sustainable Financial Inclusion) के प्रति जागरूक करना था। विशेष बात यह रही कि इस पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार
कार्यक्रम का शुभारंभ ओशिन परिसर स्थित धान फाउंडेशन के कार्यालय से हुआ, जहाँ से महिलाओं ने एक जन-जागरूकता रैली निकाली। यह रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई जूनावास स्थित मांगलिक भवन पहुँचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाएं वित्तीय साक्षरता और स्वावलंबन के नारे लगा रही थीं।


विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी
मांगलिक भवन में आयोजित मुख्य सत्र में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला:
RSETI: डायरेक्टर दिलीप सेठिया ने स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी।
बैंकिंग: इंडियन बैंक से लीना श्रीमाली ने बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय सुरक्षा के बारे में बताया।
बीमा: LIC से कुंदन कुमावत ने जीवन बीमा और भविष्य की योजना बनाने के महत्व को समझाया।
पशुपालन: वेटनरी विभाग से बी.एल. पाटीदार ने विभाग से संबंधित योजनाओं और वित्तीय लाभों की जानकारी साझा की।
गरुमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जो रतलाम रीजनल कॉर्डिनेटर भारतेंद्र सोनगरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश मारू धार रीजनल समन्वयक ने किया और अंत में मोहिनी निशा धार जिला समन्वयक ने उपस्थित सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर धान कलंजियम महासंघ के समस्त सदस्य, जिला समन्वयक केशव शर्मा, आशुतोष पाटीदार राहुल सेन सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही।

News Mp 24
Author: News Mp 24